बाइक के धक्के से तीन छात्र घायल
जासं करमा (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में बाइक के धक्के से शुक्रवार को तीन मासूम घायल हो गए। घायलों में एक हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना तब हुई जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने केकराही में ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है।
जासं, करमा (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में बाइक के धक्के से शुक्रवार को तीन छात्र घायल हो गए। घायलों में एक हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना तब हुई जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने केकराही में ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है।
करमा क्षेत्र में स्थित हंसवाहिनी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर बच्चे घर जा रहे थे। केकराही गांव के पास राबर्ट्सगंज-मीरजापुर मार्ग पर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। इस हादसे में दीपिका (5) पुत्री अनुपम, रोहित (11) पुत्र अशोक कुमार व दिव्यांस (12) पुत्र ऋषि घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही भेजा गया लेकिन दीपिका के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष सिंह से ग्रामीणों ने ब्रेकर लगवाने की मांग करने लगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से वार्ता कर ब्रेकर बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।