सब्जी गोदाम से कांटा व मटर उठा ले गए चोर
गोपीगंज पुलिस चौकी से सटी एक सब्जी गोदाम का ताला तोड़कर चोर कांटा व दो बोरी हरी मटर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार मोहम्मद अशफाक ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस छानबीन कर लौट गई। गोपीगंज के पश्चिम महाल पुलिस चौकी के सटा मोहम्मद अशफाक का सब्जी गोदाम है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 04:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज पुलिस चौकी से सटी एक सब्जी गोदाम का ताला तोड़कर चोर कांटा व दो बोरी हरी मटर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार मोहम्मद अशफाक ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस छानबीन कर लौट गई। गोपीगंज के पश्चिम महाल पुलिस चौकी के सटा मोहम्मद अशफाक का सब्जी गोदाम है। शनिवार की शाम वह गोदाम बंद करके घर चला गया। रात्रि में चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ा, पैसा न मिलने पर चोर इलेक्ट्रानिक कांटा के साथ दो बोरी हरी मटर व अन्य सामान उठा ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें