Move to Jagran APP

अंतिम सांस तक जारी रहेगा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग

विकास खंड सुरियावां के क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतिम सांस तक जंग चलती रहेगी। आरोप लगाया कि जब वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया तो उसके आवाज को दबाने के लिए साजिश के तहत दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 10:02 PM (IST)
अंतिम सांस तक जारी रहेगा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग
अंतिम सांस तक जारी रहेगा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग

जासं, ज्ञानपुर(भदोही) : विकास खंड सुरियावां के क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतिम सांस तक जंग चलती रहेगी। आरोप लगाया कि जब वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया तो उसके आवाज को दबाने के लिए साजिश के तहत दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया। अदालत पर उसे पूरा भरोसा था कि न्याय जरूर मिलेगा। बताया कि अदालत ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। कहा कि इससे वह झुकने वाला नहीं है। चाहे जितने फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाएं लेकिन वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहेगा। अभी भी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.