मनरेगा में मेठ पद पर नियुक्ति को लेकर मारपीट, अफरा-तफरी
जागरण संवाददाता घोसिया(भदोही) विकास खंड औराई के कार्यालय में शनिवार को ग्राम प्रधान पु˜
जागरण संवाददाता, घोसिया(भदोही): विकास खंड औराई के कार्यालय में शनिवार को ग्राम प्रधान पुत्र और समूह सखी के पति भिड़ गए। इस दौरान सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए रखी पटरी उठाकर समूह सखी के पति पर वार किया गया।
सिर में चोट लगने से वह गिर पड़े। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। मौका मिलते ही प्रधान भी फरार हो गए। मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विकास खंड क्षेत्र के पिलखिनी गांव में समूह सखी नीलम की नियुक्ति मनरेगा में मेठ पद पर होनी है। प्रधान इस नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पुत्र दिनेश कुमार और उसके साथी जितेंद्र कुमार दोपहर बाद ब्लाक में पहुंच गए। इसी बीच समूह सखी के पति प्रभुनाथ भी पहुंच गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
प्रधान पुत्र ने परिसर में रखा पटरी उठाकर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही प्रभुनाथ गिर पड़े। परिसर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घायल प्रभुनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।