भाजपा से घोषित प्रत्याशी ने खरीदा पर्चा, जोड़-तोड़ शुरू
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी दिग्गज कोई क
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी दिग्गज कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। सोमवार को भाजपा से घोषित प्रत्याशी अमित सिंह प्रिस ने पर्चा खरीदा। इसके साथ ही अब जोड़- तोड़ शुरू हो गया है।
भाजपा विधायक रवींद्र
नाथ त्रिपाठी के भाई एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी निर्दल ही ताल ठोंकेगे। प्रत्याशी घोषित होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। खुफिया विभाग
सदस्यों के लोकेशन एवं इनपुट जुटाने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को मतदान होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे प्रत्याशी अमित सिंह ने तीन सेट में पर्चा खरीदा। अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी किसी परिवारवाद में विश्वास नहीं करती है। वह कार्यकर्ता निष्ठा पर विश्वास करती है। एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का टिकट देकर इस बात को साबित कर दिया कि टिकट में किसी तरह से धनबल चलने वाला नहीं है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संतोष पांडेय, अमित दुबे, सोनू श्रीवास्तव, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही अब सियासी सरगर्मी बढ़ गई।