शिव मंदिर श्रद्धालुओं का जमावड़ा
पुत्र की सुख समृद्धि तथा लंबी आयु की कामना का पर्व ललही छठ शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों पर जुटी महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर कामना की। छितनी तालाब स्थित शिव मंदिर पर सैकड़ों व्रती महिलाओं का जमावड़ा रहा। पूजा की थाली में कुश व ढाक के पत्ते से बनाई गई
जागरण संवाददाता, भदोही : पुत्र की सुख समृद्धि तथा लंबी आयु की कामना का पर्व ललही छठ शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों पर जुटी महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर कामना की। छितनी तालाब स्थित शिव मंदिर पर सैकड़ों व्रती महिलाओं का जमावड़ा रहा। पूजा की थाली में कुश व ढाक के पत्ते से बनाई गई ललही छठ देवी की पूजा अर्चना की गई।
महिलाओं ने ललही छठ की कहानी एक दूसरे को सुनाकर पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। नगर के प्राचीन शिवमंदिर छितनी तालाब स्थित छठ पूजा के लिए महिलाओं ने साफ सफाई कर सुबह से पूजा की तैयार में जुट गई थी। सुबह आठ बजे से पूजा की थाली लेकर नगर की महिलाएं मंदिर परिसर में पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रहती है तथा पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ललही छठ का व्रत रहकर पूजा करने पुत्रों की आयु बढ़ती है। महिलाओं ने वेदी बनाकर ललही छठ की पूजा की। महिलाएं स्वच्छ परिधानों में पूजा की थाली लेकर पूजन स्थल पर पहुंची। जहां ललही छठ की कथा एक दूसरे को सुनाकर पुत्र के दीर्घायु होने तथा कुशलता की कामना की। इस मौके पर आरती जायसवाल, कुसुम जायसवाल, अंकिता जायसवाल, मीनू जायसवाल, पूजा जायसवाल, अन्नपूर्ण गुप्ता, प्रभावती देवी कोटिया, सुमन देवी, शक्ति देवी, मनोरमा आदि उपस्थित थीं।