Move to Jagran APP

सुरक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर : राज्यपाल

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बालदत्त मिश्र ने कहा है कि देश्

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:13 PM (IST)
सुरक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर : राज्यपाल
सुरक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बालदत्त मिश्र ने कहा है कि देश की सीमाओं पर मुस्तैद भारतीय सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अब हमें सुरक्षा उपकरणों के लिए किसी और देश पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। हमारे देश में ही अत्याधुनिक हथियार तैयार किए जा रहे हैं। सेना पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुकी है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। अरुणाचल प्रदेश से कई देश की सीमाएं जुड़ी हुई हैं। वह खुद भ्रमण कर सीमाओं की सुरक्षा की समीक्षा करते रहते हैं।

loksabha election banner

वे शनिवार को गोपीगंज के कठौता गांव स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। डीएम, एसपी ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। वे अपने हमउम्र दोस्तों व परिचितों से मुलाकात कर भावुक हो गए। यहां आधे घंटे रुकने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं। सुरक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बना है। पहले सेना के जवान सुरक्षा के हथियार आदि को लेकर चितित रहते थे लेकिन अब भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी से दुश्मनों को मुहतोड़ जबाब दे रही है। दशकों पूर्व दूसरे देश से हथियार खरीदे जाते थे। इसके लिए सेना को इंतजार करना होता था लेकिन अब अपने देश में ही हथियारों का निर्माण होने लगा है। काशी विश्वनाथ धाम को लेकर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि बाबाधाम ने पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई है। सुरक्षा के साथ हर मामले में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला और पुलिस प्रशासन के साथ व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने भी उनका स्वागत किया। सुधाकर मिश्र, रत्नाकर मिश्र, प्रभाकर मिश्र, पदमाकर मिश्र, रजनीश मिश्र, पंकज मिश्र, गोपालजी मिश्र आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.