Move to Jagran APP

बीडा निर्मित कालोनियों की हालत में होगा सुधार

भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृतिका ज्योत्सना की मानें तो दीपावली पर्व के बाद आवासीय कालोनियों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। दैनिक जागरण द्वारा कालोनी की समस्याओं को लेकर पिछले दिनो अभियान चलाकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए बीडा अधिकारी ने गुरुवार को रजपुरा स्थित दोनों आवासीय कालोनियों का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया। भरोसा दिलाया कि दीपावली पर्व के बाद प्रमुखता के साथ समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इससे पहले कालोनी के आवंटियों ने अधिकारियों के सामने समस्याओं का तांता लगा दिया। साफ सफाई जलनिकासी सहित विभिन्न समस्याओं से बीडा अधिकारी को अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 09:23 PM (IST)
बीडा निर्मित कालोनियों की हालत में होगा सुधार
बीडा निर्मित कालोनियों की हालत में होगा सुधार

जासं, भदोही : भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृतिका ज्योत्सना की मानें तो दीपावली के बाद आवासीय कालोनियों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। बीडा अधिकारी ने गुरुवार को रजपुरा स्थित दोनों आवासीय कालोनियों का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया। भरोसा दिलाया कि दीपावली पर्व के बाद प्रमुखता के साथ समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कालोनी के आवंटियों ने अधिकारियों के सामने समस्याओं का तांता लगा दिया। साफ सफाई, जल निकासी सहित विभिन्न समस्याओं से बीडा अधिकारी को अवगत कराया गया।

loksabha election banner

बीडा द्वारा निर्मित आवासीय कालोनियों समस्याओं का अंबार लगा है। अवर अभियंताओं विनोद कुमार व आदित्य यादव के साथ रजपुरा कालोनी फेज-1 व फेज-2 का मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने निरीक्षण किया। आवंटियों जेएस जैन, एससी गोलछा, हरीश चांडक, रामू शर्मा, जितेंद्र जैन व अशोक साबू आदि ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। बीडा अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष का विकास बजट उनकी नियुक्ति से पहले ही समाप्त हो चुका था। धन के अभाव में विकास कार्य कराना संभव नहीं है। इस मौके पर केके श्रीवास्तव, बसंत चांडक व विनय कुमार श्रीवास्तव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.