आयुक्त ने किशोरी से पूछा वैक्सीन लगवाने में डर तो नहीं लगा
- जायजा - अस्पताल में रोज बदलें चादर आने वाले मरीजों को सैनिटाइज - दवा की उपलब्धता बनी र

- जायजा
- अस्पताल में रोज बदलें चादर, आने वाले मरीजों को सैनिटाइज
- दवा की उपलब्धता बनी रहे, लापरवाह कर्मचारियों पर करें कार्रवाई
जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन की जानकारी ली, साफ सफाई, जनरल वार्ड, आकस्मिक कक्ष, वैक्सीन रूम देखा। पंद्रह से अठारह वर्ष के लोगों को लगने वाले वैक्सिनेशन की जानकारी ली। सीएमओ को निर्देश दिया कि 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। इसमें जो लापरवाही बरते तत्काल कार्रवाई करके उन्हें अवगत कराया जाए।
अस्पताल में मौजूद किशोरी सुमन से पूछा की वैक्सीन लगवाते हुए डर तो नहीं लगा। किशोरी ने जवाब नहीं। उसके माता पिता के बारे में पूछा उन्हें वेक्सीन लगी कि नहीं। पूनम ने कहा दोनों डोज लग चुकी है। बच्ची की सराहना करते हुए अन्य किशोर किशोरी को प्रोत्साहित किया। कहा कि नेशनल हाईवे के किनारे यह अस्पताल है इसलिए यहां हर समय चिकित्सक मौजूद रहें, अस्पताल में साफ-सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए। जो भी मरीज आए उसे सैनिटाइज करके ही भर्ती किया जाएगा। बेड पर रोज चादर बदले, फिनायल से फर्श साफ किया जाए। दवा की उपलब्धता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने ओटी वार्ड, प्रसव कक्ष को भी देखा। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बूस्टर डोज की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि रविवार को पंद्रह से अठारह साल के बाइस व अठारह प्लस के छप्पन लोगों को टीकाकरण हुआ है। कहा इसमें और तेजी लाई जाए। मंडलायुक्त के साथ में मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार चक, उपजिलाधिकारी, डीपीआरओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर आशुतोष पांडेय सहित लेखपाल बेलाल अहमद व अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Edited By Jagran