स्वार्थ का था गठबंधन, जनता ने नकारा
समाज कल्याण मंत्री गुलाबी देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा का गठबंधन स्वार्थ का था। इसे जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के के विकास परक नीति को देखकर जनता ने पुन भाजपा को केंद्र की बागडोर सौंप दी। शनिवार को इब्राहिमपुर पुरवां स्थित अजोराधाम मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : समाज कल्याण मंत्री गुलाबी देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा का गठबंधन स्वार्थ का था। इसे जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास परक नीतियों को देखकर जनता ने पुन: भाजपा को केंद्र की बागडोर सौंप दी। शनिवार को इब्राहिमपुर, पुरवां स्थित अजोराधाम मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
कहा कि गठबंधन कर बसपा प्रमुख ने अखिलेश यादव से पैर छुआया, फिर किनारे कर दिया। कहा कि सपा शासन काल में समाज कल्याण विभाग में दलालों का बोलबाला था। लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा था। भाजपा शासन में सभी लाभार्थी व खाते ऑनलाइन हो गए हैं। योजनाओं का धन सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति खाते में पहुंच रही है, दलाली बंद हो गई है। उन्होंने अजोरा धाम मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक कर दर्शन पूजन किया और चांदी का छत्र भेंट किया। इसके साथ ही कुएं में विराजमान बाबा सेमराधनाथ धाम में पहुंचकर भी मत्था टेका। आचार्य राजाराम दुबे, राजधर मिश्र ने विधि विधान से पूजन कराया। अजोरा धाम के संस्थापक परमेश्वरनाथ मिश्रा ने अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर भुवर यादव, अजय मिश्रा, वशिष्ठ मिश्र, ग्राम प्रधान रामबली सिंह, अरुण पांडेय व अन्य थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप