आइइआरटी में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित
सुरियावां स्थित एक प्रतिष्ठान में गुरुवार को इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलाजी (आइइआरटी)
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 08:43 PM (IST)
आइइआरटी में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सुरियावां नगर में गुरुवार को इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलाजी (आइइआरटी) में सफल छह मेधावी छात्रों को उद्यमी विनय चौरसिया ने सम्मानित किया। कहा छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है। क्षेत्र की सानिया बानो, कुलदीप यादव, प्राची यादव, अनु यादव, शुभम सरोज और अभिषेक यादव के चयनित होने पर सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया गया। कहा बच्चे देश के भविष्य हैं। इसी तरह सभी लोग आगे बढ़ते रहें। किसी तरह की समस्या आती है तो उनका सहयोग किया जाएगा। आशीष सरोज, सराफा संघ के अध्यक्ष विजय स्वर्णकार, अच्छेलाल सरोज, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें