स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) डीघ ब्लाक क्षेत्र के सुधवैं गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगित
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : डीघ ब्लाक क्षेत्र के सुधवैं गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला नथईपुर की टीम ने जीता। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। निर्धारित 10 ओवर के उद्घाटन मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नथईपुर टीम के खिलाड़ियों ने कुल 108 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरे आदर्श क्रिकेट क्लब जाजपुर के खिलाड़ी 105 रन ही बना सके। मुख्य अतिथि सुमित सिंह सोनू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी है। किसी भी खेल में खिलाड़ियों को खेल भावना से ही प्रतिभाग करने पर जोर दिया। आयोजक क्लब के अध्यक्ष सलीम अंसारी, मो. तसलीम, अभिषेक मौर्य, अश्विनी सेठ, महताब अंसारी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें