एसपी साहब! सीज करा दीजिए बाइक
एसपी साहब.. मेरे नाम से बाइक का रजिस्ट्रेशन है। इसे सीज करा दीजिये या फिर उसका स्वामित्व परिवर्तन करा दीजिए। नहीं तो एक्सीडेंट कर देगा कोई और जे जाएंगे हम। औराई थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : एसपी साहब.. मेरे नाम से बाइक का रजिस्ट्रेशन है। इसे सीज करा दीजिये, या फिर उसका स्वामित्व परिवर्तन करा दीजिए। नहीं तो एक्सीडेंट कर देगा कोई, और जेल चले जाएंगे हम। औराई थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव निवासी कमलेश ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में ऐसा आरोप लगाया है। साथ ही जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसपी को सौंपे पत्रक में कहा है कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही गिर्दबड़गांव निवासी शोभनाथ की पुत्री के साथ हुई था। अब शादी टूट चुकी है। शादी में बतौर दान-दहेज के मिले बाइक समेत सारे सामान को लड़की पक्ष की ओर से उठा ले जाया गया है। बाइक का रजिस्ट्रेशन उसके नाम पर है, लेकिन वापस लेने के बाद उसका स्वामित्व परिवर्तन नहीं कराया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि इसी बाइक से किसी का एक्सीडेंट कर तुम्हें जेल भेजवा देंगे। ऐसी स्थिति में बाइक को सीज कराया जाना आवश्यक है। एसपी ने मामले की जांच थानाध्यक्ष औराई को सौंपी है।