दो किला गांजा के साथ धराए तस्कर,वाहन सीज
जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) : आदर्श कोतवाली पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता मिली। वाहन पर जाली
जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) : आदर्श कोतवाली पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता मिली। वाहन पर जाली नंबर लिखकर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सरगना के पास से दो किलो गांजा और चाकू बरामद किया। साथ ही वाहन को सीज करते हुए आरोपित तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
हाइवे पर स्थित आदेश कोतवाली गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा रात में गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर मदनपुर गांव के सामने वाहन चे¨कग करने लगे तो इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहा एक वाहन पुलिस को देख भागने लगा। पीछा कर कुछ दूर पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में दो किलो गांजा मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर कासिम अंसारी बिहार के चैनपुर गांव का निवासी है। कड़ाई से पूछताछ में
पुलिस को बताया कि वह अपने पेशे से संबंधित स्थानीय लोगो से ताल-मेल रहता है। जिनके इशारे पशु चोरी और तस्करी का धंधा करते हैं। जिस जनपद में चोरी करना होता है उसी जनपद का जाली धोखा देने के लिए अपने वाहन पर लिख लेते हैं। इससे पुलिस भी धोखा खा जाती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों द्वारा वाहन पर चारपाई बुनने वाले प्लास्टिक का पट्टा और चाकू भी रखते हैं। बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक अजय मिश्रा,नरेंद्र रॉय, रणविजय ¨सह और मनोज आदि थे।