शहीद पार्क की सफाई कर किया श्रमदान
जासं ज्ञानपुर (भदोही) नगर के शहीद पार्क में श्रमदान कर बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्यों ने साफ
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 09:47 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : नगर के शहीद पार्क में श्रमदान कर बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्यों ने साफ-सफाई किया। रविवार की सुबह ग्रुप के सदस्यों ने पार्क में लगे वीर महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई की। जिलाध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि प्रत्येक रविवार को नगर के शहीद स्मारक, शहीद पार्क, ज्ञान सरोवर व गांधी पार्क और हरिहर नाथ मंदिर में जमकर पसीना बहाया। पिछले कई वर्षों से प्रत्येक सप्ताह में सफाई अभियान में नगर के लोग श्रमदान कर साफ-सफाई करते हैं। श्रमदान करने वालों में बाबा बर्फानी ग्रुप के विजय देववंशी, संदीप माली, राजेंद्र प्रसाद सरोज, नानक व मुकेश जायसवाल आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें