संकट में दिखाएं हिम्मत, हासिल करें मदद
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बरईपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल आंगनबाड़ी वर्कर, शिक्षक व बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण कर महिलाओं, बच्चों को जागरुक किया की संकट की घड़ी में घबराएं नहीं, हिम्मत दिखाएं, हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, तत्काल मदद हासिल होगी।ग्राम प्रधान रमेश सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, एंबुलेंस 102, 108 के बारे में जानकारी दी। कहा कि की भी समय इन पर काल कर सेवा व सुविधा हासिल की जा सकती है। आनंद पाल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विश्राम गौतम, सुनीता श्रीवास्तव, सीमा सरोज, राजकुमारी सहित बच्चे थे।