जन समस्याओं को लेकर मुखर हुई शोसंपा
शोषित संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को औराई तहसील परिसर स्थित डीह बाबा चबूतरा पर हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही जन समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : शोषित संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को औराई तहसील परिसर स्थित डीह बाबा चबूतरा पर हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही जन समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय प्रभारी राकेश कुमार दुबे ने कहा कि आज गरीब व मध्यम वर्ग महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। किसानों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पिछले दिनों अतिवृष्टि के चलते बर्बाद हुई फसल की मुआवजा के लिए किसान दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्हें कोई राहत नहीं मिल पा रही है। कहा कि सरकारें मात्र पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। बैठक में अनिल मिश्र, पिटू पाल, सत्यदेव पाल, मोतीलाल यादव, भोला यादव, रंग बहादुर सिंह आदि थे।