ढेड साल से ठप पड़ा सड़क का काम, नागरिक परेशान
जागरण संवाददाता खमरिया (भदोही) नगर पंचायत खमरिया के वार्ड 13 मघईपुर में ढेड साल से सड
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : नगर पंचायत खमरिया के वार्ड 13 मघईपुर में ढेड साल से सड़क का रुका हुआ है। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि वार्ड की सड़क का कार्य शुरू हुआ था लेकिन उसे बीच में ही रोक दिया गया। यह मार्ग नरऊर से खमरिया, चेतगंज को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है। डेढ़ साल पूर्व आधी सड़क बनी उसके बाद से काम रुका है। आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड में काम नहीं हो रहा है। अधिशासी अधिकारी ने इसकी नाप जोख कर निर्माण का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका। सभासद शेषमणि मौर्य नेकहा जितनी जमीन मौके पर उतना निर्माण हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें