कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) समाजवादी पार्टी की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. क
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : समाजवादी पार्टी की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर का जयंती सोमवार को जिला कार्यालय ज्ञानपुर में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके आदर्श व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी के साथ शिक्षक व प्रखर राजनीतिज्ञ थे। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि उन्होंने राजनीति को भी जनसेवा की भावना के साथ निभाया। वह सदैव गरीबों के हक व अधिकार के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण दिया। पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, अंजनी सरोज, मनोज यादव, लालचन्द बिद, कमला शकर महतो, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।