जल निकासी बाधित, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) चकटोडर गांव में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : चकटोडर गांव में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आरोप लगाया कि गांव में विकास कार्यों में मनमानी की गई है। गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से दिक्कत उठानी पड़ रही है। बारिश में जल भराव हो जाता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो गांव के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। विरोध करने वालों में विभूति नारायण तिवारी, निलेश तिवारी, अनुपम तिवारी, रोहित तिवारी, बालकृष्ण तिवारी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें