दो मामलों में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
थाना क्षेत्र के थानीपुर गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर जहा नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नई बस्ती निवासी विवाहिता ने फूलपुर इलाहाबाद निवासी ससुराल पक्ष के पति सास ससुर सहित सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है7
जासं, गोपीगंज (भदोही) : थानीपुर गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर जहां नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नई बस्ती निवासी विवाहिता ने फूलपुर इलाहाबाद निवासी ससुराल पक्ष के पति सास ससुर सहित सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नई बस्ती निवासी गुलाम अहमद की पुत्री सफक बानो ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज में एसी न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। तहरीर पर पुलिस नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इसी तरह ऊंज थाना क्षेत्र के कुरमैचा निवासी राजा राम की पुत्री उषा देवी ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने तथा रुपया न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थानीपुर गांव निवासी ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।