पेट्रोल मूल्य में कमी, विपक्षी दलों को करारा जवाब
जासं ज्ञानपुर(भदोही) भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने पेट्रोल और डीजल
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 06:27 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी को सराहनीय कदम बताया। कहा कि यह विपक्षी दलों को करारा जवाब है। भदोही स्थित एक प्रतिष्ठान में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य बढ़ने के कारण डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे लेकिन सपा, कांग्रेस और बसपा के लोग सरकार पर आरोप लगा रहे थे। विपक्षी दलों की जमीं खिसक रही है। पिछड़ा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कदम में कदम मिलाकर चलेगा। विधानसभा चुनाव में वोट देकर इस बार भी प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें