रमेश बने अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष
राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील औराई के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को तहसील औराई में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रमेश कुमार बिद को अध्यक्ष बनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:02 AM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील औराई के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को तहसील औराई में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रमेश कुमार बिद को अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह अशोक पांडेय-उपाध्यक्ष, घनश्याम यादव-महामंत्री, अशोक श्रीवास्तव- संगठन मंत्री, रविद्र प्रताप सिंह-कोषाध्यक्ष व विनोद कुमार सिंह को आय व्यय निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया। निर्वाचन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्याधर चौबे सहित अन्य अमीन थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें