जनता ने दिया अमन व भाईचारे का पैगाम
अयोध्या मामले पर आए निर्णय के बाद शांति व्यवस्था को कायम रखकर जिले की जनता ने अमन व भाईचारे का सच्चा पैगाम दे दिया है। रविवार को हुई बैठकों में सभी वर्ग के लोगों से आपसी एकता व सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अयोध्या मामले पर आए निर्णय के बाद शांति व्यवस्था को कायम रखकर जनता ने अमन व भाईचारे का सच्चा पैगाम दे दिया है। रविवार को हुई बैठकों में सभी वर्ग के लोगों से आपसी एकता व सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। भाजपा की जंगीगंज बाजार में हुई बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि न्यायालय के फैसले का सभी वर्ग के लोगों को सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर आलोक मिश्र, धर्मेश मौर्य, संजय सिंह बऊ आदि थे। इसी तरह सपा की हुई बैठक में अजीत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सभी वर्ग के लोगों को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक धर्म व वर्ग के लोगों से आपसी एकता, सौहार्द बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर विजय सिंह, विनोद यादव, रणंजय सिह व अन्य थे।