बेरोजगार दिवस के रूप में मना पीएम का जन्मदिन
चित्र 29 --- जासं ज्ञानपुर(भदोही) कांग्रेसजनों ने गुरुवार को पकौड़ा तलकर बेरोजगारी दिवस क
चित्र 29 ---
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): कांग्रेसजनों ने गुरुवार को पकौड़ा तलकर बेरोजगारी दिवस के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार नीति का विरोध किया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने संयुक्त रूप से कहा कि युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर देश के बेरोजगार नौजवानों के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। इस मौके पर वसीम अंसारी, नाजिम अली, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, राजाराम दुबे, गौरव उपाध्याय आदि थे।
--------------
व्यापारियों ने काटा केक, बांटी मिठाई
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर केक काटा। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया। इस अवसर पर सभासद रंजीत गुप्ता, मुकेश सेठ, पवन श्रीवास्तव, पंकज रावत, अजीत गुप्ता, मुकेश स्वर्णकार व मुहम्मद इकराम आदि कारोबारी मौजूद रहे।