प्रदीप को मिली ज्ञानपुर ब्लाक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर के परिसर में हुई इसमें

प्रदीप को मिली ज्ञानपुर ब्लाक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर के परिसर में हुई। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। साथ ही ज्ञानपुर ब्लाक इकाई का गठन कर सर्वसम्मति से कंपोजिट विद्यालय डुहिया के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह इसी विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार त्रिपाठी को मंत्री बनाया गया।
अन्य पदाधिकारियों में सुरेंद्र कुमार मौर्य को कोषाध्यक्ष व विवेक उपाध्याय को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व मंत्री मनोज उपाध्याय ने नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही शिक्षक हितों को लेकर सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया गया। मनोज शुक्ल, दिलीप सिंह, केके मौर्य, ओमप्रकाश, गौरव सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, शेर अली आदि थे।
Edited By Jagran