पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक
जागरण संवाददाता मोढ़ (भदोही) महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर से विभिन्न क
जागरण संवाददाता, मोढ़ (भदोही) : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। महिलाएं अपने हितों की रक्षा कर सकें इसके लिए पुलिस गांव-गांव पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रही है। सोमवार को मोढ़ में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके हक व अधिकार के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें किस स्थिति में कहां से सहायता हासिल होगी के बारे में बताया।
महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं व घरेलू हिसा को लेकर पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि जब तक वह जागरूक नहीं होगी। अपने हित की आवाज नहीं उठाएंगी तबतक उत्पीड़न होता रहेगा। विभिन्न परिस्थिति में वुमेन हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, एंबुलेंस सेवा, डायल-112 पुलिस आदि नंबरों की जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो घर बैठे इन नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या को बताकर सहायता हासिल की जा सकती हैं।