Move to Jagran APP

नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे गुलाबी बूथ

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जहां नारी शक्ति को ज्यादा

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:19 PM (IST)
नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे गुलाबी बूथ
नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे गुलाबी बूथ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जहां नारी शक्ति को ज्यादा महत्व दे रहे हैं तो चुनाव आयोग भी इसमें पीछे नहीं है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच नारी सशक्तीकरण के केंद्र पिक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर भव्य सजावट होगी और इनकी कमान महिलाओं के हाथों में होगी। इन पर पीठासीन व प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी महिलाएं ही होंगी। सुरक्षा के लिए महिला फोर्स को ही तैनात किया जाएगा। यूं कहें पुरुषों का इन बूथों से छुआता नहीं रहेगा। इन बूथों का यही उद्देश्य की जो महिलाएं घर से नहीं निकलती हैं वे बेधड़क इन बूथों पर आकर मतदान करेंगी। इससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। पर राजनीति में उनकी भागीदारी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कम है। इन्हें बढावा देने के लिए सरकारें तो खूब प्रयास करती हैं लेकिन भारतीय संस्कृति में लिपटी देश की नारी आज भी घर से बाहर निकलने में संकुचाती है। हालांकि जिन्होंने प्रयास किया वे शीर्ष पर भी पहुंची हैं। पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज भी खेती और घरों के कामकाज में उलझी रहती हैं, उनसे मतदान की बात की जाए तो केंद्रों तक आने से बचती हैं। तमाम महिलाएं लोकतंत्र में अपने मत का मूल्य भी नहीं समझ पाती हैं। चुनाव आयोग ने महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही पिक बूथों का निर्माण शुरू कराया है। इसके लिए भदोही, ज्ञानपुर, औराई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होगी वहीं एक बूथ महिला बूथ के नाम यानि गुलाबी बूथ होगा। बूथों पर होगी भव्य सजावट

loksabha election banner

बूथो पर गुब्बारे, पर्दे, फूल, तोरण द्वार आदि से सुंदर बनाया जाएगा। ताकि महिलाएं आएं तो केंद्र को देखकर आकर्षित भी हों और अपने महत्व को समझें। बूथों की सजावट में जो भी सामान प्रयोग होगा, वह गुलाबी रंग का ही होगा, ताकि ये बूथ अलग ही दिखें। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक तक सभी महिला कर्मचारी ही रहेंगी। ----

महिलाओं का शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए पिक बूथों का चलन शुरू हुआ। पिछले चुनावों में इसका काफी असर रहा है। इस बार भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश पर पांच-पांच पिक बूथ बनाएं जाएंगे।

- शैलेंद्र मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.