Move to Jagran APP

Bhadohi Loksabha Result : भदोही में 43615 मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद

अंतिम चरण की मतगणना के बाद भाजपा के रमेश बिंद को 510029 मत महागठबंधन के रंगनाथ मिश्र को 466414 मत कांग्रेस के रमाकांत यादव को 25604 मत हासिल हुए।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:30 PM (IST)
Bhadohi Loksabha Result : भदोही में 43615 मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद
Bhadohi Loksabha Result : भदोही में 43615 मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद

भदोही, जेएनएन। अंतिम चरण की मतगणना के बाद भाजपा के रमेश बिंद को 510029 मत मिले, वहीं दूसरे स्‍थान पर रहे महागठबंधन की ओर से रंगनाथ मिश्र को 466414 मत और तीसरे स्‍थान पर रहे कांग्रेस के रमाकांत यादव को कुल 25604 मत हासिल हुए। इस तरह भदोही संसदीय क्षेत्र से 43615 मतों से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने जीत हासिल कर ली। 

loksabha election banner

गुरुवार रात चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा भदोही को नया सांसद मिल गया। भदोही लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 12 मई को 54.78 फीसद मतदान हुआ था। वहीं पिछली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी रहे वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने 22 फीसद मत हासिल किया था। इस बार वह बलिया लोकसभा से चुनाव लड़े और वहां भी जीत हासिल की है।

---------------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

8:15 बजे : अंतिम चरण की मतगणना के बाद भाजपा के रमेश बिंद को 5,10029 मत, महागठबंधन के रंगनाथ मिश्र को 466414 मत, कांग्रेस के रमाकांत यादव को 25604 मत हासिल हुए। इस तरह भदोही संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने जीत हासिल कर ली। 

7:15 बजे : भाजपा से रमेश बिंद को 469040 मत, महागठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 435916 मत, कांग्रेस से रमाकांत यादव को 24041 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 33,134 वोटों से आगे हैं जबकि गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। भदोही संसदीय क्षेत्र में 1037068 लाख में 963677 लाख वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 

5. 40 बजे :  भदोही संसदीय क्षेत्र में 1037068 लाख में 814497 लाख वोटों की गिनती पूरी हो गई। जिसमें भाजपा के रमेश बिंद ने 397156 मत, महागठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 367395 मत, कांग्रेस की ओर से रमाकांत यादव को 20079 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 29761 वोटों से आगे हैं वहीं गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र दूसरे स्थान पर हैं।

4.30 बजे : 26 राउंड की मतगणना में भाजपा के रमेश बिंद को 380262 मत, महागठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 350546 मत, कांग्रेस के रमाकांत यादव को 18771 मत मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 29716 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र दूसरे स्थान पर।

2.30 बजे : भाजपा प्रत्‍याशी रमेश चंद ब‍िंद 26830 वोट से आगे चल रहे हैं, अब तक चार लाख वोटों की ग‍िनती पूरी हो चुकी है।

12.50 बजे : भदोही में बीजेपी के रमेश बिंद को अब तक 146074 मत, गठबंधन के रंगनाथ मिश्र को 123901 मत, कांग्रेस के रमाकांत यादव को 5894 मत, नोटा को 2613 मत मिला है। भाजपा के रमेश इस समय 22173 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

11.45 बजे : भदोही लोकसभा में भाजपा से रमेश चंद्र बिंद 1,12861 मत, गठबंधन के रंगनाथ मिश्र 92,894 मत और कांग्रेस के रमाकांत यादव 4,619 मत, नोटा को 1978 मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद बिंद 19967 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10.55 बजे : दूसरे चक्र में भाजपा के रमेश बिंद को 3620 मत, महागठबंधन के रंगनाथ मिश्र को 2623 मत, कांग्रेस के रमाकांत यादव को 161 मत मिले हैं। यहां पर गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र दूसरे चक्र में भी 997 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

9.50 बजे :  भाजपा के रमेश बिंद - 17,439, गठबंधन के रंगनाथ मिश्र - 14,449, कांग्रेस के रमाकांत यादव 683 मत व नोटा के 335 मत के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 2990 वोटों से अागे चल रहे हैं।

9.30 बजे: बीजेपी से रमेश बिंद 13462 मत, गठबंधन से रंगनाथ मिश्र कुल 12120, कांग्रेस से रमाकांत यादव 585 मत जबकि नोटा को 278 मत मिले हैं। यहां से भाजपा प्रत्‍याशी रमेश ब‍िंद 1342 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8.30 बजे : पोस्टल की गिनती शुरू हो गई। सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच मतगणना जारी हैं। आरओ की निगरानी में इसके लिए अलग टेबल बनाया गया है। करीब 2500 मत पोस्‍टल के हैं, पांच कर्मचारियों को इसकी गणना करने के लिए लगाया गया है। यह अतिरिक्त व्यवस्था प्रशासन ने की है। इसकी गणना के बाद ही ईवीएम में पड़े वोटों की काउंटिंग होगी।

2014 भदोही लोकसभा परिणाम : चुनाव में वीरेंद्र सिंह भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 403695 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा की ओर से राकेश धर त्रिपाठी ने 245554 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहीं सपा की सीमा मिश्रा ने 238712 मत हासिल किया था।

भदोही संसदीय क्षेत्र

19,40,675 कुल मतदाता
10,37,068 कुल पड़े मत
10,59,276 कुल पुरुष मतदाता
5,40251 कुल पुरुष पड़े मत
8,81,226 कुल महिला मतदाता
4,96812 कुल महिला पड़े मत

भदोही लोकसभा सीट : भदोही लोकसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अखिलेश-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, रमाकांत-इंडियन नेशनल कांग्रेस, रमेशचंद-भारतीय जनता पार्टी, रंगनाथ मिश्र-बहुजन समाज पार्टी, डा. राजेश कुमार वर्मा-पिपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक, विनोद-हिंदुस्तान निर्माण दल, कुलदीप-निर्दल, रामसखा-निर्दल, सतीश बहादुर-निर्दल, सुशील-निर्दल, सैय्यद मोहम्मद आरिफ-निर्दल, संतलाल-निर्दल शामिल हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.