सारनाथ वन विहार भेजे गए मोर, मामले की जांच शुरू
जागरण संवाददाता सीतामढ़ी (भदोही) राष्ट्रीय पक्षी मोर की तस्करी की सूचना पर पहुंची वन ि
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी
(भदोही) : राष्ट्रीय पक्षी मोर की तस्करी की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा बरामद तीन मोर सारनथ वन विहार भेज दिया गया है। साथ ही कोइरौना पुलिस और वन विभाग की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
बताया जाता है कि आरोपित गांव के ही एक श्रमिक से मोर को पकड़वाता था। पकड़े गए मोर को सप्ताह में एक बार लग्जरी वाहन से महाराष्ट्र भेज दिया जाता था।
ग्रामीणों की शिकायत पर बनकट गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने पिजरे में कैद तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर के बच्चे बरामद किया था। इस मामले में गांव के ही कृष्णानंद मिश्र के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही वन रेंजर ने कोइरौना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की दोनों टीमें अलग-अलग जांच कर रही है। अभी तक वन विभाग और पुलिस के पास अहम सुराग हाथ नहीं लग पाए हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आरोपित बचने के लिए मोर को पालने का बहाना बना रहे हैं। नियमानुसार राष्ट्रीय पक्षी को पालने की भी अनुमति नहीं दी जाती है। बताया जा रहा है कि आरोपित का एक लड़का महाराष्ट्र में रहता है। वह सप्ताह में एक दिन घर आता है। गांव के ही एक श्रमिक से मोर को पकड़वाया जाता है। प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक कुछ हाथ नहीं लग पाया है।