एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) जोरई स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित दीनदयाल उपाध्याय का जन्
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जोरई स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत का दिन है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाकर नई पीढ़ी को देश का भक्ति देश के चितन को ओर प्रेरित किया है। महामंत्री रमेश पांडेय, मंडल प्रभारी आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष सौरभ मालवीय के अलावा प्रमुख उद्योग पति एवं भाजपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। भिदिउरा में पंडित दीनदयाल का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता रत्नाकर पाठक, शशि, मुरारी, शिकारी, लालमणि, कमला शंकर पाठक आदि थे।
मोढ़ प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के बीजापुर गांव में एकात्म मानववाद के प्रणेता दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। शशि प्रताप सिंह, अमित सिंह, चंद्रभान सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश व राजेंद्र सिंह आदि थे।
महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार: महाजराजगंज बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय दुबे,लक्ष्मी शंकर मिश्रा, डा. ओमकार नाथ त्रिपाठी व शैलेंद्र दुबे आदि थे।
औराई प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के अमवा माफी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। गुलाब बिद, नितेश दीक्षित,नीरज सिंह आदि थे।