भ्रामक प्रचार कर रहे विरोधी
जोरई स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी के संबंध में विपक्ष के लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : जोरई स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विपक्ष के लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। जनता को भड़का कर कांग्रेस, वामदल सहित अन्य दल अपनी गोटी सेट कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए लगातार राष्ट्र हित पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस देश में हिसा फैला रही है। सब लोग जानते हैं कि इन दोनों कानून से देश में रहने वालों के लिए कोई खतरा नहीं है। विपक्षियों के पास मुद्दों का अभाव हो गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नागेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून राष्ट्रहित में है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता सतीशचंद पांडेय के पिता फूलचंद पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, डा.राकेश दुबे, रमेश चंद पांडेय, छत्रपति सिंह, शिवसागर मिश्र, संदीप मौर्य, अजय मोदनवाल आदि थे।