प्रधानों दी जा रही है योजनाओं की जानकारी
ब्लाक मुख्यालय ज्ञानपुर में शनिवार को तीसरे दिन भी आनलाइन प्रशिक्षण जार
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 04:56 PM (IST)
जासं, लालानगर(भदोही): ब्लाक मुख्यालय ज्ञानपुर में शनिवार को तीसरे दिन भी आनलाइन प्रशिक्षण जारी रहा। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को आनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से नव निर्वाचित प्रधानों का आनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र में किया गया। चार दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम मे तीसरे दिन बीस ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। मंडलीय अधिकारी आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए विकास खंड के कुल 99 ग्राम प्रधानों का चार ग्रुप बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें