शिक्षक दिवस के रूप में मना मिसाइलमैन का जन्मदिवस
विकास खंड औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइलमैन स्व.डा. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस शिक्षक सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले विकास क्षेत्र औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व की चर्चा की गई। इस दौरान विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक
जासं, लालानगर (भदोही) : विकास खंड औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिवस शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व की चर्चा की गई। इस दौरान विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमवां माफी यादव बस्ती प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव द्वितीय स्थान एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रधानाध्यापक समरबहादुर पटेल,ज्योति कुमारी आदि थीं।