वाहन के लिए भटके मुंबई से लौटे प्रवासी
शासन द्वारा लाकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। ताकि महानगरों से ट्रेन के माध्यम से लौटे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। जबकि वाराणसी-जघई रेलखंड पर स्पेशल कामायनी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। बड़ी संख्या में प्रवासी भदोही स्टेशन पर उतरते हैं। लाकडाउन के पहले दिन की तरह शनिवार को लगभग ढाई सौ यात्री कामायनी एक्सप्रेस से उतरने के बाद साधन के लिए भटकते रहे।
जागरण संवाददाता, भदोही : प्रतिबंध के दूसरे दिन रविवार को भी मुंबई से लौटे प्रवासी वाहन के लिए भटकते रहे। रेलवे स्टेशनों पर परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिससे महानगरों से ट्रेन के माध्यम से लौटे यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।
इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। वाराणसी-जघई रेलखंड पर स्पेशल कामायनी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। बड़ी संख्या में प्रवासी भदोही स्टेशन पर उतरते हैं। प्रतिबंध के कारण रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर शनिवार से ही सन्नाटा पसरा है। आटो व टैक्सी चालक कारवाई के भय से वाहन नहीं निकाल रहे हैं। यही कारण है कि मुंबई से लौटने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उधर निजी वाहन से अपने परिजनों को लेने स्टेशन आने से लोग हिचक रहे हैं। लोगों को डर है कि पुलिस रोककर कार्रवाई कर सकती है। शनिवार को ढाई यात्री मुंबई से लौटे थे जबकि रविवार को भी दो सौ से अधिक लोगों ने घर वापसी की। स्कैनिग के बाद बाहर निकले यात्रियों को साधन संकट का सामना करना पड़ा।