Move to Jagran APP

प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता को परिजनों ने घर लाया। कुछ देर बाद उसकी तीबयत बिगड़ गई। गुरुवार को गोपीगंज अस्पताल में भर्ती किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही प्रसव से संबंधित त्रिलोकपुर घोसिया स्थित निजी अस्पताल में खलबली मच गई। गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी किरण देवी (21) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। वहां पर सामान्य प्रसव में उसने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे छुट्टी दे दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 05:58 PM (IST)
प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता को परिजन घर लाये। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी किरण देवी (21) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। वहां पर सामान्य प्रसव में उसने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे छुट्टी दे दी। घर आने पर बुधवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए। जहां पर इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बता दें कि घोसिया नगर स्थित त्रिलोकपुर स्थित निजी अस्पताल की व्यवस्था पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। मानकों के विपरीत अस्पताल संचालन की शिकायतें उठने पर कई बार स्वास्थ्य टीम कार्रवाई भी कर चुकी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.