मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
क्षेत्र के बरैला गांव में मायके आई संध्या (22) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह दरवाजा न खुलने पर आशंका होने पर परिजन खिड़की से अंदर देखे तो ²श्य देखकर अवाक रह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
जागरण संवाददाता, चौरी (भदोही) : क्षेत्र के बरैला गांव में मायके आई संध्या ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह दरवाजा न खुलने पर आशंका होने पर परिजन खिड़की से अंदर देखे तो दृश्य देखकर अवाक रह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
चौरी थानाक्षेत्र के बरैला गांव के ताड़कानाथ प्रजापति की पुत्री संध्या सावन माह में मायके आई थी। शुक्रवार को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गयी। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को आशंका होने लगी। पहले तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखा तो उसका शव कमरे के अंदर बांस के डारे पर लगे फंदे पर लटक रहा था। मामले की जानकारी मृतका के भाई दिलीप ने थानाध्यक्ष को दी। परिजनों का कहना था कि उसकी शादी फरवरी 2018 में माधोरामपुर निवासी पवन पुत्र कमला शंकर के साथ हुई थी। संतान न होने से वह बहुत ही तनाव में रहती थी। उसका पति भी बाहर रहता था लेकिन लॉकडाउन में घर आया था। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।