संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर सरपतहां में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में बिद्रा सरोज की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचन दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 09:07 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर सरपतहां में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में बिद्रा सरोज की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी रवि सरोज की पत्नी बिन्द्रा सरोज गृह कलह से परेशान रहती थी। शनिवार को आधी रात के बाद अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो घर वाले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें