लेखपाल ने खोज निकाला गायब तालाब
ज्ञानपुर (भदोही) राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज होने के बावजूद धरातल पर अस्तित्व गायब था। ज्ञानप
ज्ञानपुर (भदोही) : राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज होने के बावजूद धरातल पर अस्तित्व गायब था। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव महुआरी में आराजी नंबर 13 राजस्व अभिलेखों में तालाब के खाते में दर्ज है। मौके पर तालाब की नवैयत ही गायब थी। ग्राम पंचायत की पहल और डीएम के निर्देश के बाद राजस्व कर्मियों की पैमाइश में तालाब फिर से अस्तित्व में आ गया। ग्राम प्रधान उषा शशिचंद्र मिश्र की पहल पर डीएम ने इसकी पैमाइश का निर्देश दिया था। सोमवार को राजस्व अधिकारियों व काश्तकारों की मौजूदगी में पैमाइश में नौ विस्वा का तालाब मिला। इसी स्थान पर सिचाई कालोनी है। नाप में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ग्राम पंचायत ने खोदाई कराने का प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को भेज दिया। इससे गांव के सैकड़ा से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।