Move to Jagran APP

तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

कन्नौज में साथियों पर जानलेवा हमला होने को लेकर लेखपाल दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लेखपालों को तहसील में बंद कर मारापीटा गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 07:54 PM (IST)
तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने किया प्रदर्शन
तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कन्नौज में साथियों पर जानलेवा हमला होने को लेकर लेखपाल दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लेखपालों को तहसील में बंद कर मारा-पीटा गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर रही है। चेताया कि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो लेखपाल कामकाज ठप कर अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।

loksabha election banner

आरोप लगाया कि कन्नौज में अधिवक्ताओं ने जबरिया रिपोर्ट लगवाने के लिए महिला लेखपाल पर दबाव बनाया और उससे मारपीट की गई। बचाव में आई दूसरी महिला लेखपाल के साथ अभद्रता की गई। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर लेखपालों पर हमला कर दिया गया। तहसील सभागार में बंधक बनाकर रखा गया। लेखपालों के विरोध पर प्राथमिकी तो दर्ज की गई लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई। सुरक्षा की व्यवस्था की मांग करने पर भी अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने कहा कि पूरे प्रदेश में लेखपाल कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रमाशंकर यादव, रामवृक्ष भारतीय, ओंकारनाथ, रामनरायन प्रजापति, संजय कुमार व रमापति सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.