Move to Jagran APP

दोषसिद्ध बंदियों को दी विधिक जानकारी

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नालसा के तहत प्राविधिक स्वयं सेवक योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिला कारागार में दोषसिद्ध शिक्षित बंदियों को विधिक जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM (IST)
दोषसिद्ध बंदियों को दी विधिक जानकारी
दोषसिद्ध बंदियों को दी विधिक जानकारी

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नालसा के तहत प्राविधिक स्वयं सेवक योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिला कारागार में दोषसिद्ध शिक्षित बंदियों को विधिक जानकारी दी गई।

loksabha election banner

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक कुमार यादव, सिविल जज (सी.डि.) आशुतोष द्वितीय व न्यायिक अधिकारी विदिशा भूषण ने बंदियों को गिरफ्तारी, जमानत, 436ए, विधिक सेवा आदि के बारे में जानकारी दी। चयनित प्राविधिक स्वयं सेवक को यह बताया गया कि वह बंदियों को स्वयं के स्तर पर विधिक जानकारी प्रदान करें। किसी तरह की समस्या को जेलर के जरिए प्राधिकरण को अवगत कराएं। प्राधिकरण की ओर से उसका हर संभव निदान किया जाएगा। रेवा, सौम्या पांडेय व जेल विजिटर रतीश श्रीवास्तव ने भी विविध बिदुओं पर जानकारी दी। न्यायिक अधिकारियों ने जेलर को भी निर्देशित किया कि बंदियों के प्रार्थना पत्रों को प्राधिकरण तक पहुंचाएं। इस मौके पर कारागार में चयनित स्वयं सेवक मनोज कुमार दुबे, रविद्र कुमार गौतम, आकाश पांडेय, अवनीश पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.