Move to Jagran APP

अभियान में 144 दो पहिया वाहनों का चालान

यातायात माह के अंतिम चरण में वाहन चेकिग अभियान में तेजी आ गई है। शुक्रवार को दोपहर में ही पुलिस ने अलग अलग चौराहों व नाकों पर वाहन चेकिग शुरू कर दी थी। इस दौरान 114 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि आठ वाहनों का मैनुअली चालान काटा गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 07:12 PM (IST)
अभियान में 144 दो पहिया वाहनों का चालान
अभियान में 144 दो पहिया वाहनों का चालान

चित्र 17

prime article banner

जासं, भदोही: यातायात माह के अंतर्गत चलाए गए अभियान में शुक्रवार को अलग-अलग चौराहों पर 114 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि आठ वाहनों का मैनुअली चालान काटा गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।

यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा विभाग व संभागीय परिवहन विभाग ने लोगों को जागरूकता गोष्ठियों, रैलियों व कार्यशाला के माध्यम नियमों का पाठ पढ़ाया। जबकि पुलिस महकमा वाहन चेकिग अभियान में जुटा रहा। माह के अंतिम चरण में वाहन चेकिग तेज कर दी गई है। प्रतिदिन जहां शाम को दो घंटे वाहन चेक किए जाते थे तो वहीं शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ही विभिन्न चौराहों पर पुलिस डट गई थी। भदोही-नईबाजार मार्ग स्थित विवेकानंद चौराहे के पास नईबाजार पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान 62 दो पहिया वाहनों का ई-चालान किया। इसके अलावा रजपुरा, धौरहरा व कस्बा पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिग की। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि सभी स्थानों पर मिलाकर 114 वाहनों का ई-चालान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.