किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
डीघ ब्लाक के मरसड़ा गांव में बुधवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : डीघ ब्लाक के मरसड़ा गांव में बुधवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
उपकृषि निदेशक अरविद कुमार सिंह विभागीय योजनाओं, कृषक पंजीकरण, किसान मानधन योजना, कृषक सम्मान निधि, फसल बीमा, जैविक खेती, प्रधानमंत्री सिचाई योजना आदि की जानकारी दी। इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। बताया कि किसान सम्मान निधि में जो पंजीकरण में गलत हुआ है वह कहीं से सहज जन सेवा केंद्र पर अथवा अपने मोबाइल के जरिए ही वेबसाइट पर किसान कार्नर खोलकर किसान ठीक करा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिशिर कुमार ने दलहनी फसल में रोग व कीट नियंत्रण की जानकारी दी। बताया कि इस समय चना, मटर की फसल में उकठा रोग के लक्षण दिखाई दें तो कार्बेंडाजिम 50 प्रतिशत पांच ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल तैयार कर छिड़काव करें। पूर्व कृषि अधिकारी रामकुबेर यादव ने गेहूं में खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डीडी मिश्रा ने आलू की फसल में मौसम को ध्यान रखते हुए झुलसा रोग से बचाव के लिए मैंकोजेब दवा का छिड़काव करने की सलाह दी। विशेषज्ञ रामेश्वर सिंह ने भूमि शोधन के बारे में बताया तो उद्यान निरीक्षक ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। किसान राम अकबाल तिवारी ने किसानों को ब्लैक राइस, काला गेहूं की विशेषता बताई। टेक्निकल असिस्टेंट कांति सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कई गांवों के सैकड़ों किसान थे।