Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, ब्राह्माण युवजन सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी को कोइरौना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर संगठन के लोग आक्रोशित हैं। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:39 PM (IST)
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, ब्राह्माण युवजन सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, ब्राह्माण युवजन सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही) : मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राष्ट्रीय ब्राह्माण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी को कोइरौना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को लेकर संगठन के लोग आक्रोशित हैं। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के खिलाफ युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आए दिन सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं। इसके पहले एक मामले में उनके खिलाफ गोपीगंज थाने में भी मुदकमा दर्ज किया गया है। पिछले महीने मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर फेसबुक और ट्विटर पर वायरल कर दिया था। कोइरौना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही थी। रविवार की रात को ही जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को लेकर संगठन के पदाधिकारी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। ब्राह्माण समाज का होने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.