लोकतंत्र में सरकार नहीं जनता सर्वोपरि : तोगड़िया
जासं औराई (भदोही) भारत एक लेकतांत्रिक देश है। यहां सरकार नहीं जनता सर्वोपरि है। जन
जासं, औराई (भदोही) : भारत एक लेकतांत्रिक देश है। यहां सरकार नहीं जनता सर्वोपरि है। जनता की अनदेखी करने वाले राजनीतिक दलों के हाथ से सत्ता छिनने का यहां का इतिहास रहा है। शनिवार को क्षेत्र के औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने यह बातें कही।
जिलाध्यक्ष उमेश सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मथुरा व काशी में भव्य मंदिर बनाने में सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बगैर नाम लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि चुनाव में दोनों मंदिर निर्माण का वादा भी किया गया था। अब उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। सत्ता में रहने पर अब करके दिखाने से चुनाव में भी फायदा होगा। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जय श्रीराम के खूब जयकारे लगाए। कहा कि देश के 100 करोड़ हिदूओं को जोड़ने के लिए हिदू हेल्पलाइन नंबर 02066803300 जारी किया गया है।