Move to Jagran APP

सुबह टहलना स्वस्थ्य सेहत का सबसे बड़ा राज

जिस तरह जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है उसी तरह स्वस्थ शरीर के लिए नियमित दिनचर्या अचूक उपचार है। सुबह उठकर टहलने से शरीर में रोग पैदा करने वाले तमाम विकारों से मुक्ति मिल जाती है। किसी भी बीमारी की हालात में सरकारी अस्पातालों में उपचार कराने से शरीर स्वस्थ जिससे शरीर स्वस्थ व ताजगी भरा होता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 04:49 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 04:49 PM (IST)
सुबह टहलना स्वस्थ्य सेहत का सबसे बड़ा राज
सुबह टहलना स्वस्थ्य सेहत का सबसे बड़ा राज

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ रहना जरूरी है। सुबह उठकर टहलने से शरीर में रोग पैदा करने वाले विकारों से मुक्ति मिलती है। रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. राम आशीष सरोज ने पाठकों की जिज्ञासा करीने से शांत की। उन्हें सेहतमंद रहने के टिप्स दिये।

loksabha election banner

------

सवाल : मनीपुर इटहरा के यादव बस्ती में खसरा फैला है। लोग परेशान हैं, उपचार बताएं।

जवाब : नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। सरकारी अस्पतालों में अच्छी दवाएं उपलब्ध हैं। बस्ती में जितने लोग प्रभावित हैं, सभी एक साथ दवा करें अन्यथा जल्दी ठीक होना मुश्किल है। यह संक्रामक बीमारी है। किसी को हुआ है तो छूआछूत से अन्य लोगों में भी बीमारी का असर होना तय है। सरकारी अस्पतालों में बीमारी का उपचार आसान है तो दवाएं भी मौजूद हैं। निजी अस्पतालों के चक्कर में पड़ने से आर्थिक परेशानी होगी।

सवाल : सेहत दुरुस्त रखने के लिए क्या सतर्कता बरतें।

जवाब : संतुलित, शुद्ध और अच्छे आहार का सेवन करें। खान-पान के प्रति सतर्कता व नियमित दिनचर्या से स्वस्थ हो सकते हैं। तेल-मसाला से परहेज करें। अंकुरित अनाज, दूध, दही, दाल व पनीर आदि का सेवन करें। रोगों से निजात के लिए मार्निंग वाक बहुत जरूरी है।

सवाल : बच्चे को बार-बार जुकाम आता है। क्या करूं।

जवाब : शरीर की कोशिकाओं की बनावट ऐसी होती है कि कुछ लोगों का शरीर मौसम परिवर्तन या अन्य व्यतिक्रम को सहन करने के लिए दक्ष नहीं है। लोग बीमार पड़ते हैं। गर्म काढ़ा का सेवन करें तो अति लाभकारी होगा। जुकाम से बचाव के लिए धूल गर्दा आदि से बचाव करें, अन्यथा इंफेक्शन होने से सर्दी जुकाम से राहत नहीं मिल पाएगी।

सवाल : आए दिन पेट में दर्द होता है, दवा किया लेकिन आराम नहीं मिला।

जवाब : अनियमित दिनचर्या और खान-पान में व्यतिक्रम। तंबाकू का अगर सेवन करते हों तो तत्काल बंद करें। चाय पीने के बाद तुरंत भोजन न करें। चाय-तंबाकू में निकोटिन होता है। शरीर की पाचन शक्ति क्षीण होती है। पानी हमेशा गुनगुना ही सेवन करें। खाना खाने के पूर्व या खाते समय पानी का सेवन करें। अन्यथा भोजन के एक घंटा बाद ही पानी का सेवन करें।

-------------

इन्होंने किए सवाल : फूल चंद शर्मा अभोली, विजयलाल यादव मनीपुर इटहरा, अशोक कुमार श्रीवास्तव फत्तूपुर, मनोज कुमार दुबे निवासी बरकोट भदोही, नितिन मिश्र भीखीपुर, पंकज दुबे सुरियावां, राकेश शर्मा निवासी मोढ़ पुरानी बाजार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.