Move to Jagran APP

पति गायब, महिलाओं संग पत्नी ने पुलिस चौकी का किया घेराव

गोपीगंज के भरतपुर गांव में दो परिवारों के बीच चल रहे भूमि विवाद में राजू बिंद को गायब कर दिए

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 06:44 PM (IST)
पति गायब, महिलाओं संग पत्नी ने पुलिस चौकी का किया घेराव
पति गायब, महिलाओं संग पत्नी ने पुलिस चौकी का किया घेराव

पति गायब, महिलाओं संग पत्नी ने पुलिस चौकी का किया घेराव

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : गोपीगंज के भरतपुर गांव में दो परिवारों के बीच चल रहे भूमि विवाद में राजू बिंद को गायब करने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी शकुंतला देवी ने महिलाओं संग पहुंचकर पुलिस चौकी जंगीगंज का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं व अन्य ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर भी कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया।

गांव में राजू बिंद व महेश बिंद के परिवार के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच 22 जून को राजू बिंद गायब हो गए। उनके घर न लौटने पर पुलिस चौकी में तहरीर दी गई थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी शकुंतला परिवार के अन्य सदस्य व कई महिलाओं के साथ चौकी पर पहुंचकर घेराव किया। विपक्षियों पर गायब करने का आरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग की। इससे काफी देर तक चौकी पर हलचल की स्थिति बनी रही। चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपित महेश बिंद और उसकी पत्नी बदामी देवी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच चल रही है। घेराव व प्रदर्शन करने में सुनीता देवी, अंबे देवी, शीला देवी सहित अन्य लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.