Move to Jagran APP

बुद्ध की प्रेरणा से मानव ने सीखा सभ्यता का पाठ

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) सम्राट अशोक क्लब भारत की ओर से सोमवार को नगर में भगवा

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 06:58 PM (IST)
बुद्ध की प्रेरणा से मानव ने सीखा सभ्यता का पाठ
बुद्ध की प्रेरणा से मानव ने सीखा सभ्यता का पाठ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सम्राट अशोक क्लब भारत की ओर से सोमवार को नगर में भगवान बुद्ध की भव्य झांकी निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। नगर के मुखर्जी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

वक्तओं ने कहा भगवान बुद्ध ने दया, करुणा और मानवता का संदेश देकर विश्व में शांति की स्थापना की। डायट प्रवक्ता अरविद सोनकर ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा शांति के पथ प्रदर्शक भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर विश्व के अधिकतम देश आज भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। कुमार प्रवीण ने कहाबुद्ध के मार्ग पर चलकर असभ्य मानव ने सभ्यता का पाठ सीखा है। सम्राट अशोक ने अखंड भारत में लोक कल्याणकारी कार्य करके शांति की स्थापना की। आज समाज में फैले विद्वेष व कुरीतियों में सुधार लाने को बताए मार्ग त्रिशण, पंचशील, आष्टांगिक मार्ग को सभी मानव अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। तभी विश्व में शांति कायम होगी। कार्यक्रम में डा. रवींद्र मौर्य, घनश्याम यादव, कृष्ण मुरारी कनौजिया, कृष्ण कुमार मौर्य, महादेव प्रजापति, पन्नालाल मौर्य, संजय कुमार मौर्य व प्रवीण कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.