चिकित्सालय का लाइसेंस निरस्त, सील करने की तैयारी
बताया अस्पताल को सील करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 05:45 PM (IST)
चिकित्सालय का लाइसेंस निरस्त, सील करने की तैयारी
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सुरियावां में संचालित आनंद चिकित्सालय का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसे सील करने की संस्तुति की है। सीएमओ ने बताया कि सुरियावां के अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई थी। अस्पताल के संचालक के पास मरीज का इलाज करने के लिए कोई डिग्री नहीं थी। उसे रेफर कर देना चाहिए था। अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। बताया अस्पताल को सील करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें