सात हजार पंजीयन कर ज्ञानपुर ने बनाया रिकार्ड
स्थानीय सुभाषनगर बाजार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित नि:शुल्क पंजीयन शिविर में सात हजार श्रमिकों का पंजीयन कर ज्ञानपुर विधानसभा ने रिकार्ड बनाने का काम किया। इस दौरान श्रमिकों के पंजीयन शुल्क जमा करने के लिए समाजसेवी विष्णु मिश्र ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत सरोज, राम निवास और प्रतिमा मौर्य को तीन लाख 50 हजार रुपये नगद भुगतान किए।
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही): स्थानीय सुभाषनगर बाजार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित निश्शुल्क पंजीयन शिविर में सात हजार श्रमिकों का पंजीयन कर ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र ने रिकार्ड बनाया। श्रमिकों के पंजीयन शुल्क जमा करने के लिए समाजसेवी विष्णु मिश्र ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत सरोज, राम निवास और प्रतिमा मौर्य को तीन लाख 50 हजार रुपये नगद भुगतान किया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर ¨सह ने संयुक्त रूप से किया।
श्रमिकों को जागरूक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक छत के नीचे पंजीकृत श्रमिकों को 17 योजनाओं का लाभ दिया जाता है। पंजीयन कराने के बाद अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों का लाभ लेना चाहिए। उप श्रमायुक्त ¨वध्याचल मंडल ने कहा कि प्रदेश में यह ऐसा पहला शिविर है जहां पर श्रमिकों का निश्शुल्क पंजीयन किया जा रहा है और इसका शुल्क समाजसेवी दिया जा रहा है। कहा कि वाराणसी में दस दिसंबर को प्रस्तावित सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए पंजीकृत श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में 65 हजार रुपये पुत्री को दिया जाता है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सात हजार श्रमिकों का निश्शुल्क पंजीयन कराया गया। कहा कि 18 नवंबर को 25 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर ¨सह ने भी विचार व्यक्त किए। श्रम विभाग के इंद्रजीत तिवारी सुबह से ही कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, डीघ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विष्णु स्वर्णकार, राजित राम यादव, पूर्व प्रमुख बैजनाथ सरोज आदि ने संबोधित किया। खंड विकास अधिकारी आजम अली, सचिव संजय ¨सह चौहान, ग्राम प्रधान रमेश मौर्य, विनय उपाध्याय, मुन्ना पांडेय, इंद्रपाल ¨सह आदि थे।